Loading Now
×

श्यामल सिन्हा U-16 क्रिकेट टूर्नामेंट: आदित्य के पंजे से सीतामढ़ी ने मधुबनी को 73 रनों से हराया।

सीतामढ़ी:  बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U-16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में,मधुबनी बनाम सीतामढ़ी के बीच खेला गया , जिसमें सीतामढ़ी की टीम ने 73 रन से जीत दर्ज की।

IMG-20260324-WA0012 श्यामल सिन्हा U-16 क्रिकेट टूर्नामेंट: आदित्य के पंजे से सीतामढ़ी ने मधुबनी को 73 रनों से हराया।

इस मैच में सीतामढ़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । पहले बैटिंग करते हुए । सीतामढ़ी अंकित के 67 रन और आदित्य के 29 रनो के बदौलत 35.2ओवर में 10 विकेट खोकर 197 रन बनाया। मधुबनी की तरफ से सचिन ने 5 और मयंक ने 2 विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी की टीम मात्र 120 रन पर ऑल आउट हो गई। मधुबनी की तरफ से अनिकेत ने 25 रन और शिवम ने 22 रन बनाए । सीतामढ़ी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्या राज ने 5 और अरशद रजा ने 3 विकेट चटकाए। सीतामढ़ी के आदित्या राज को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

1776133001946 श्यामल सिन्हा U-16 क्रिकेट टूर्नामेंट: आदित्य के पंजे से सीतामढ़ी ने मधुबनी को 73 रनों से हराया।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में वेद प्रकाश तथा नीरज,और स्कोरर की भूमिका में वरूण सिंह और सुमन कुमार उपस्थित थे। कल का मैच मुजफ्फरपुर बनाम मधुबनी के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment