Loading Now
×

देवघर प्रीमियर लीग : ब्राउन बियर व ब्लू रॉकर्स विजयी

धनबाद : आज के के एन स्टेडियम में डीपीएल 13 के तत्वाधान में लीग के आखिरी दो मैच खेले गए पहले मैच में ब्लू रॉकर्स की टीम का सामना ब्राउन बियर से और दूसरे मैच में ऑरेंज लाइंस का सामना ब्लू रॉकर्स से हुआ।

पहला मैच

ब्राउन की 39 रनों की जीत

यह मैच 18 -18 ओवर का खेला गया । ब्लैक की टीम ने पहले टॉस जीत के फील्डिंग करने का निर्णय लिया ब्राउन बियर की टीम ने निर्धारित 18 ओवर में 155 रन 8 खिलाड़ियों के नुकसान पर बनाया उनके बल्लेबाज शुभम ने 49 सुमन भारद्वाज ने 25 और सत्यम चौधरी ने की 21 रनों का योगदान दिया ।ब्लैक के गेंदबाज साहिल शेख ने दो राज,सुमन,परवेज एक-एक खिलाड़ी को आउट किया।

जवाब में ब्लैक की टीम ने 116 रन ही बना पाई 9 खिलाड़ी के नुकसान पर ब्लैक के बल्लेबाज परवेज ने 41 सिद्धांत और अंशुमन में 15-15 रन बनाएं।

IMG-20260324-WA0012 देवघर प्रीमियर लीग : ब्राउन बियर व ब्लू रॉकर्स विजयी

ब्राउन के गेंदबाज कुलदीप ने चार खिलाड़ियों को आउट किया वहीं विक्रम ने तीन और अभिषेक और अमर में एक-एक खिलाड़ी को आउट किया *कुलदीप की शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया*

दूसरा मैच

ब्लू 2 रन से जीता 

आज का दूसरा मैच ब्लू रॉकर्स और ऑरेंज लाइंस के बीच खेला गया जिसमें ब्लू रोकर ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ब्लू रॉकर्स की टीम में निर्धारित 20 ओवर में 164 रन 9 खिलाड़ियों को नुकसान पर बनाया बल्लेबाज राघव ने 65 उत्कर्ष कुमार ने 30 और उत्कर्ष आनंद में 18 रन बनाए प्रतीक कुमार ने भी 18 रनों का योगदान दिया ।गेंदबाजी में ऑरेंज के नाज ने तीन विकेट रॉकी ने तीन विकेट और शुभम ने एक विकेट लिया।

जवाब में ऑरेंज सिटी निर्धारित 20 ओवर में 162 में नहीं बना सकी उनके बल्लेबाज शालू ने 43 गोपाल ने 34 शुभम ने 29 रन बनाए उत्कर्ष आनंद में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट भास्कर चौधरी ने दो विकेट उत्कर्ष कुमार और आदित्य माली ने एक-एक विकेट लिया । उत्कर्ष आनंद को उनके शानदार हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दोनों ही मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी के द्वारा दिया गया

आज के मैच के फील्ड अंपायर अभिषेक आनंद,सोनू गुप्ता और खुशहाल शेख वही थर्ड अंपायर अभिषेक और स्कोरर अभिषेक भोक्ता थे।अब कल एक एलिमिनेटर मुकाबला पिंक पैंथर और ब्राउन बियर के बीच होगा जिसकी विजेता टीम फाइनल में प्रवेश करेगी ।मैच 1 बजे दिन से खेला जाएगा ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment