Loading Now
×

बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी : गया जी को 7 विकेट से हराकर बेगूसराय फाइनल में।

नालंदा : आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे खेले जारहे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल बेगूसराय बनाम गया के बीच खेला गया।

गया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 88 रन बनाकर ढेर हो गयी।जिसमे अभिषेक ने 41 रन और बिपिन ने 12 रन का योगदान दिया।बेगूसराय की ओर से गेंदबाज नितीश ने 8 रन देकर के 4 विकेट हासिल किये तो आयुष ने 18 रन खर्च करके 3 विकेट लिया वहीँ हर्ष ने 34 रन पर 2 विकेट तथा हर्ष वर्मा ने एक विकेट अपने नाम किया।

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी : गया जी को 7 विकेट से हराकर बेगूसराय फाइनल में।

जवाब मे खेलते हुए बेगूसराय की टीम ने मात्र 15.5 ओवरों में 3 विकेट नुकसान पर 91 रन बनाकर मैच में जीत हासिल किया। बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आशीष ने 24 रन बनाये, अभिनव 13, अंकित नाबाद 13 और युवराज ने नाबाद 33 रन का योगदान दिया ।गया की ओर से गेंदबाज़ प्रीतम ने 44 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया।

IMG-20260424-WA0004 बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी : गया जी को 7 विकेट से हराकर बेगूसराय फाइनल में।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा बिक्रम सोलंकी, दीपक प्रसाद, शशिकांत कुमार, मनीष राज, अंकित राज,परवेज़ मुस्तफा इत्यादि मौजूद रहे।मैच के मैन ऑफ द मैच बेगूसराय के नितीश कुमार को दिया गया।कल दिनांक 26-04-2026 को भोजपुर बनाम बेगूसराय के बीच फाइनल मैच खेला जायेगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment