बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी : सहरसा ने सुपौल को 3 विकेट से हराया।
बेगूसराय : आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस श्यामल सिन्हा अंडर-16 के मुकाबले में सहरसा ने सुपौल को 3 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 37 ओवर में सभी विकेट खोकर 146 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें सुपौल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान अभिषेक ने 57 रन तथा जितेन्द्र ने 30 रनो की पारी खेली।सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट स्पर्श ने 4 विकेट तथा आरिज़ अहमद ने 3 विकेट प्राप्त किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने लक्ष्य को 33 ओवर में 7 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। सहरसा की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान साकेत ने 36 रन वही शंभू ने 33 रन का योगदान दिया। सुपौल की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट हंसनगिर ने 3 विकेट तथा अनुपम ने 2 विकेट प्राप्त किया।शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले सहरसा के खिलाड़ी आरिज़ अहमद को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीसीए पैनल के अंपायर शाहिद अख्तर तथा सचिन कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे। मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया 25 अप्रैल का मुकाबला सहरसा बनाम खगड़िया के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा।
Share News:




Post Comment