Loading Now
×

अंतर विद्यालय बॉल बैडमिंटन शुरू,विश्वकप बॉल बैडमिंटन पटना में कराने की योजना – नवल यादव

पटना : गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल एवं पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में आज से शुरू हुए आमंत्रण अंतर विद्यालय जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक वर्ग के उदघाटन मैच में मिलर हाई स्कूल ने आइडियल पब्लिक स्कूल को 35-29,35-32 से हराया।

बालक वर्ग में मिलर हाई स्कूल की ओर से सौरभ गुप्ता,अंशुमन कपूर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जबकि बालिका वर्ग के मैच में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवादा,बाढ़ ने धनेश्वरी देवनंदन कन्या विद्यालय दानापुर को 35-20,35-27 से एवं आइडियल पब्लिक स्कूल ने उच्च माध्यमिक विद्यालय गौनपुरा को 35-27,35-22 से पराजित किया।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाढ़ की ओर से स्नेहा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी ने एवं आइडियल पब्लिक स्कूल की ओर से खुशी कुमारी, ज्योति कुमारी व पीहू कुमारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

इससे पूर्व तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद सदस्य-सह-अध्यक्ष,बिहार बॉल बैडमिंटन संघ प्रो.नवल किशोर यादव,विशिष्ट अतिथि वाणिज्य महाविद्यालय,पटना विश्वविद्यालय की प्राचार्या-सह-संघ की वरीय उपाध्यक्ष,प्रो.सुहेली मेहता, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने बैलून उड़ाकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

मुख्य अतिथि प्रो.नवल किशोर यादव ने खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता नवोदित खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर है। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की गतिविधियों की प्रसंशा करते हुए कहा कि गतवर्ष दिसंबर में पटना में साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। आने वाले वर्ष 2027 में पटना में विश्वकप बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के मेजबानी की योजना बनायी जा रही है।

बिहार के खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक जीतकर राज्य व देश को गौरवान्वित किया है। समारोह की अध्यक्षता बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने किया। जबकि अतिथियों का स्वागत गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल के सीईओ संजीव वर्मा एवं प्राचार्या आकांक्षा अन्नी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव श्रीमोद पाठक ने किया।

कार्यक्रम का संचालन लीना प्रिया तिवारी ने किया। इस अवसर पर बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन कुमार गुप्ता,बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,राकेश रंजन,संयोजक डॉ.अरुण दयाल,सदस्य शिव नारायण पाल,संतोष श्रीवास्तव,संजीव पोद्दार,राजेश यादव,डॉ.अरशद इमाम,राष्ट्रीय खिलाड़ी बादल कुमार,शिक्षक रंजन वर्मा,अजय यादव,बिरजू झा,मनेर उच्च विद्यालय के प्राचार्य राम रतन प्रसाद,राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्राचार्या कृष्णा सिंह,चंचला कुमारी,शान्ति सिन्हा,सुषमा रानी,इंदु रानी,हेमलता कुमारी सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे। पटना मुस्लिम हाई स्कूल के बैंड पार्टी ने राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रगान धुन बजाकर उदघाटन समारोह को दर्शनीय बनाया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम 8 में श्रीराम खेल मैदान व गोल सीए।

Next post

तपिश के तूफानी शतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 8 = ?