श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : शिवहर ने मुजफ्फरपुर को 3 विकेट से हराया।
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , मुजफ्फरपुर बनाम शिवहर के बीच खेला गया , जिसमें शिवहर की टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की।
इस मैच में मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । पहले बैटिंग करते हुए । मुजफ्फरपुर अयान राज के 46 रन और स्वर्णमोल के 13 रनो के बदौलत 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन बनाया। शिवहर की तरफ से हर्षित ने 3 और आर्यन ने 3 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवहर की टीम 24.1 ओवर मे 7 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया। शिवहर की तरफ से उज्ज्वल राज ने 40 नाबाद रन और हर्षित ने 19 रन बनाए । मुजफ्फरपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मानस ने 3 विकेट और अमन ने 2 विकेट चटकाए। शिवहर के हर्षित को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। हार के बावजूद भी बेहतर रन रेट के आधार पर मुजफ्फरपुर मिथिला जोन चैंपियन बना।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में वेद प्रकाश तथा नीरज,और स्कोरर की भूमिका में वरूण सिंह और सुमन कुमार उपस्थित थे। मंगलवार से क्वाटर फाइनल का मैच खेला जाएगा।
Share News:



Post Comment