Loading Now
×

श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : बक्सर ने रोहतास पर 6 विकेट से जीत दर्ज की।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में रोहतास बनाम बक्सर के बीच DL सिंह क्रिकेटर ग्राउंड सदिसोपुर, पटना में खेला गया जहां पर बक्सर ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

रोहतास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.4 ओवर में 10 विकेट पर 99 रन बनाया। बल्लेबाजी में आदर्श पंडित ने 44 रन और कप्तान ईश्वर शर्मा ने 13 रनों की पारी खेली इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पर कर सका।बक्सर की गेंदबाजी में आदित्य कुमार नितिन विकेट चटकाए तथा कुमार अनुराग और विवेक कुमार को दोनों विकेट मिला एवं सचिन रुद्र और मोहम्मद असलम आसिफ को एक-एक विकेट।

बक्सर ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 103 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में रुद्र कुमार ने नाबाद 22 रनों की पारी खेली। धैर्य कुमार ने 21 रन और अभीराज श्रीवास्तव ने नाबाद 16 रन बनाया।रोहतास की गेंदबाजी में जयकुमार सेठ ने तीन विकेट चटकाए तथा आनंद राज को एक विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment