BCA U-16 श्यामल सिन्हा वनडे ट्रॉफी : मुजफ्फरपुर को हराकर गया जी सेमीफाइनल में
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , मुजफ्फरपुर बनाम गयाजी के बीच खेला गया , जिसमें गयाजी की टीम ने 30 रनों से जीत दर्ज की।
इस मैच मे मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । पहले बैटिंग करते हुए गयाजी आकाश कुमार के 57 रन और अंकित कुमार के 42 रनो के बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 229 रन बनाया। मुजफ्फरपुर की तरफ से अंकित कुमार ने 3 और अयान जाकी ने 2 विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम 48.5 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर 199 रन ही बना सकी । मुजफ्फरपुर की तरफ से रिशीत रतन ने 56 रन और दिव्यांशु ने 42 रन बनाए । गयाजी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ऋषिकेश राज ने 3 विकेट और अमित कुमार ने 3 विकेट चटकाए। गयाजी के ऋषिकेश राज को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में वेद प्रकाश तथा नीरज,और स्कोरर की भूमिका में वरूण सिंह और सुमन कुमार उपस्थित थे। कल का मैच बांका बनाम बेगूसराय के बीच तीसरा क्वॉटर फाइनल का मैच खेला जाएगा।
Share News:




Post Comment