BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी: पूर्णिया ने मधेपुरा को 5 विकेट से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत खेले गए लीग मुकाबलों में मधेपुरा बनाम पूर्णिया (यशवाना स्पोर्ट्स ग्राउंड विक्रम, पटना) मैच में पूर्णिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
मधेपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाया। बल्लेबाजी में प्रशांत ने नाबाद 46 रनों की पारी खेली तथा हेमंत कुमार ने 33 रन बनाया और अयान कुंवर ने 23 रन।पूर्णिया के गेंदबाजी में भास्कर दुबे चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट चटकाए तथा अनिमेष और राज सिंह को एक-एक विकेट मिला।

पूर्णिया ने 19.3 ओवर में 5 विकेट पर 156 रन बनाया बल्लेबाजी में भास्कर दुबे ने 47 गेंद में 9 चौक एक छक्का लगाकर 71 रनों की पारी के लिए आकिब रेज़ा ने 41 रन बनाया।मधेपुरा की गेंदबाजी में सुदर्शन चांद और अयान कुंवर को 2-2 विकेट मिला तथा जिशु को एक विकेट।
Share News:




Post Comment