Loading Now
×

मयंक की घातक गेंदबाजी से सीएबी रेड 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

  • मयंक की घातक गेंदबाजी से सीएबी रेड सेमीफाइनल में
  • एलिट वारियर्स को सात विकेट से हराया, मयंक यादव बने प्लेयर ऑफ द मैच

पटना। पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की देखरेख में आयोजित 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में सीएबी रेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलिट वारियर्स को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं प्रीक्वार्टरफाइनल मुकाबले में स्टार एकादश ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार को दो विकेट से हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली।

श्रीकृष्णा खेल मैदान पर बुधवार को खेले गए दूसरे क्वार्टरफाइनल में सीएबी रेड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। एलिट वारियर्स ने स्वजीत दक्षत के नाबाद 52 रन की बदौलत 21 ओवर में आठ विकेट पर 107 रन बनाए। सीएबी रेड की ओर से मयंक यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में महज 13 रन देकर पांच विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएबी रेड ने 16.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 109 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में अतिरिक्त के 52 रन ने अहम भूमिका निभाई। अनंत राज सिंह ने 33 गेंदों में 19 रन, जबकि आयुष राठौर ने 12 और माही ने 13 रन बनाए। शानदार गेंदबाजी के लिए मयंक यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

IMG-20260501-WA0009 मयंक की घातक गेंदबाजी से सीएबी रेड 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

संक्षिप्त स्कोर:

एलिट वारियर्स : 21 ओवर में 107/8, स्वजीत दक्षत नाबाद 52, अभयंक सिंह 13, अतिरिक्त 21, मयंक यादव 5/13, आंशिक राज 2/4.

सीएबी रेड : 16.3 ओवर में 109/3, अनंत राज सिंह 19, आयुष राठौर 12, माही 13, अतिरिक्त 52, शशांक शेखर 1/5, राज मल्होत्रा सिंह 1/2.

स्टार एकादश अंतिम आठ में

श्रीकृष्णा खेल मैदान पर खेले गए प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में स्टार एकादश ने 20.5 ओवर में आठ विकेट खोकर 106 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ने निर्धारित 21 ओवर में नौ विकेट पर 105 रन बनाए। टीम की ओर से विवेक कुमार ने 20, आदर्श आनंद ठाकुर ने 19, श्रेष्ठ सुमन ने 11 और अस्मित ने 10 रन बनाए। अतिरिक्त के 24 रन भी टीम के स्कोर में अहम रहे। स्टार एकादश के लिए आर्यन राज और अंश राज ने दो-दो विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार एकादश की शुरुआत लड़खड़ाई, लेकिन शिपू के 30 रन और आर्यन राज के नाबाद 14 रन की उपयोगी पारियों ने टीम को जीत तक पहुंचा दिया। अमित कुमार ने 15 रन बनाए, जबकि अतिरिक्त से 19 रन मिले। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार की ओर से श्रेष्ठ सुमन ने तीन और रेयान ने दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए आर्यन राज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर:

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार : 21 ओवर में 105/9 — विवेक कुमार 20, आदर्श आनंद ठाकुर 19, श्रेष्ठ सुमन 11, अस्मित 10, अतिरिक्त 24, आर्यन राज 2/11, अंश राज 2/18, अंकुश सिंह 1/10.

स्टार एकादश : 20.5 ओवर में 106/8 — शिपू 30, अमित कुमार 15, आर्यन राज नाबाद 14, अतिरिक्त 19, श्रेष्ठ सुमन 3/11, रेयान 2/20, आर्यन सिन्हा 1/16.

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

रणधीर वर्मा अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में रॉयल्स सेमीफाइनल में तो कैम्ब्रीज सीए अंतिम -8 में।

Next post

ईशान किशन एकेडमी रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में,कैम्ब्रिज अंतिम 4 में।

Post Comment

🔒 Security Check
9 + 3 = ?