अरवल जिला क्रिकेट संघ के चुनाव संपन्न,धर्मवीर पटवर्धन सचिव निर्वाचित।
अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में आज अपने कार्यालय में संपन्न हो हुआ। इस चुनाव में सर्वसम्मति और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री रवि रंजन कुमार (चुनाव अधिकारी) की देखरेख में संपन्न हुई। इस प्रक्रिया में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। तथा चुनाव पदाधिकारी श्री रवि रंजन कुमार के द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी:
अध्यक्ष: (श्री राकेश कुमार)
उपाध्यक्ष: (श्री राहुल कुमार)
सचिव: (श्री धर्मवीर पटवर्धन)
संयुक्त सचिव: (श्री विक्की कुमार उर्फ विक्की यादव)
कोषाध्यक्ष: (श्री मनीष रंजन)
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जीत के बाद जिला क्रिकेट के विकास का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित सचिव श्री पटवर्धन ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना, आधुनिक प्रशिक्षण की व्यवस्था करना और स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक टूर्नामेंट आयोजित करना है।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर जिले के सभी क्लबों के प्रतिनिधि तथा पुराने कार्यकारिणी के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share this content:



Post Comment