Home Bihar SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

by Khelbihar

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार की टीम ने कड़ी टक्कर देते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बनाया।

IMG-20260501-WA0009 SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

इससे पहले जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे। बल्लेबाजी में अब्दुल सामद 42 रन, कवलप्रीत 33 रन, युद्धवीर सिंह 36 रन और शुभम ने 27 रन बनाया।बिहार कि गेन्दबाजी में प्रशांत सिंह और सूरज कश्यप ने 2-2 विकेट चटकाया तथा अमोद यादव को 1 विकेट मिला।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

जवाब में बिहार की टीम ने लक्ष्य हासिल करने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन निर्धारित ओवरों में जीत से 9 रन दूर रह गई। बिहार ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 181 रन बनाया। बल्लेबाजी में अल्तामिश ने 36 गेंद में 4 छक्के लगाकर 50 रन की पारी खेली। आशीष कुमार 46 रन, आयुष लोहारूका ने 22 रन और पृथ्वीराज ने 20 ने बनाया।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

J&K की गेन्दबाजी में अब्दुल सामद और बृजेश सिंह को 2-2 विकेट मिला तथा युद्धवीर, वंशज और लोने नासिर को 1-1 विकेट मिला।बिहार क्रिकेट एसोसिएशन आगामी मुकाबलों में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करता है।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े