Loading Now
×

बक्सर लीग:-डुमराँव क्रिकेट एकेडमी ने युवराज क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

Buxer: बक्सर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत आयोजित जिला सीनियर डिवीजन लीग का प्रारंभ बुधवार को हुआ जिसमें डुमराँव क्रिकेट एकेडमी ने युवराज क्रिकेट क्लब बक्सर को 3 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए युवराज की टीम 19 ओवर में 109 रन बनकर ऑल आउट हो गईं जिसमे हर्षित दुबे सबसे ज्यादा 32 रन रन बनाए। गेंदबाजी में डुमराँव के विशाल यादव ने 4 विकेट,कमलेश एयर आर्यन ने 2-2 विकेट लिए।

110 रनों के जबाब में डुमराँव की एम 20.2 ओवर में 7 विकेट पर लक्ष्य को हासिल कर लिया,मिथलेश 23 रन,आर्यन 14,अमित मिश्रा 14 रन बनाए,गेंदबाजी में युवराज की टीम से अंकित और आशीष 2-2 विकेट, और विष्णु को 1 विकेट मिला।।

आज के अम्पायर में कैशल राय तथा शक्ति सिंह थे।।कल का मैच फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब तथा ब्याज क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment