Loading Now
×

प्रदर्शनी क्रिकेट:-अभिनव और अमन के अर्दश्तक से विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी शानदार जीत।

Khelbihar.com

Patna: राजधानी के पटना हाई स्कूल के मैदान में खेले गए प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी ने कुमार क्लब को 7 विकेट से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुमार क्लब ने 35 ओवर में 195 रन बनाकर ऑल आउट हो गई टीम के लिए रितेश ने अर्दश्तक लगाते हुए 52 रन बनाए,एसपी ने 27 रन,दीपू और रंजन ने 13-13 रन बनाए।गेंदबाजी में विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी के अंकुर,आनंद,सुशान्त, अभिनव सभी ने 2-2 विकेट चटकाए।

196 रनों के जबाब में उतरी वीर कुँवर सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के बल्लेबाज ने 30.1 ओवर में 3 विकेट खो कर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमे अभिनव कश्यप 74 रन अमन अविनाश 52 रन की शानदार अर्दश्तकीय पारी खेली,सुशान्त 34 और शिवम ने 16 रन बनाए।
गेंदबाजी में कुमार क्लब के रवि प्रकाश 1 तथा वेंकेटेश 2विकेट लिए।

Post Comment