IPL:-धोनी की नाबाद 75*रन,लगातार तीसरी जीत चेन्नई की,
Khelbihar.Com।पटना।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (75 रन) की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत चेन्नई ने इंडियन टी-20 लीग के 12वें मुकाबले में राजस्थान को 8 रन से हराकर इस सीजन में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। वहीं, राजस्थान की इस सीजन में लगातार यह तीसरी हार है।
चेन्नई के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी और मैच हार गई। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए कप्तान एमएस धोनी को मैन ऑफ मैच चुना गया। उन्होंने 46 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 75 रन की उम्दा पारी खेली।
चेन्नई के 175 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। रहाणे के बाद संजू सैमसन भी महज 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर दीपक चाहर ने रैना के हाथों कैच कराया।
Post Comment