Loading Now
×

बेगूसराय लीग:-राहुल के शानदार शतक(137रन) से रचियाही टीम जीती।

Khelbihar.com

Begusrai: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का क्वालीफाइंग मैच रचियाही और खोदावंदपुर के बीच आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर खेला गया ।

रचियाही के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए रचियाही की ओर से राहुल ने शानदार शतक लगाते हुए 137 रनों की पारी खेली और हिमांशु ने 53 रन बनाए खोदावंदपुर की ओर से उमर 2 विकेट और शुभम ने 2 विकेट प्राप्त किया

जवाब में उतरी खोदावंदपुर की टीम 25 ओवर में 175 रन पर सिमट गई खोदावंदपुर से शुभम सौरभ ने नाबाद 54 और अंकित ने 26 रन बनाए और वही रचियाही की ओर से गुलशन ने 5 विकेट और कमाल 2 विकेट और भास्कर 2 विकेट प्राप्त किया। इसके उपरांत रचियाही ने खोदावंदपुर को 63 रनों से पराजित किया।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश मोहम्मद दानिश निधि कुमार सनी कुमार प्रह्लाद कुमार चंदन कुमार बसंत कुमार मौजूद थे बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव ने बताया कि क्वालीफाइंग मैच का कल दूसरा मैच छौराही और चेरिया बरियारपुर के बीच खेला जाएगा

Post Comment