Loading Now
×

प्रदर्शनी मैच:-संजीत के हरफनमौला खेल से विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी विजयी।

Khelbihar.com

पटना:- राजधानी पटना के विकेएस एकेडमी में खेले गए अभ्यास मुकाबले में विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी ने दानापुर क्रिकेट एकेडमी को 14 रनों से पराजित किया।

विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 162 रन बनाए। संजीत ने अर्धशतक के सहारे 65, अमन ने 26, और राहुल राठौर ने 19 रन बनाए। दानापुर क्रिकेट एकेडमी के लिए प्रकाश ने 4, राकिब ने 3, और मुकेश ने 1 विकेट लिए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दानापुर क्रिकेट एकेडमी ने 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी और मुकाबले को 14 रनों से गंवा दिया। जिसमें मुकेश ने 33, राकिब ने 35, और चंद्रा ने 26 रन बनाए। विकेएस एकेडमी के लिए संजीत ने 2, राहुल राठौर ने 2, और वेदांत ने 2 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment