Loading Now
×

कटिहार लीग:-राइजिंग क्रिकेट क्लब ने शांति भारती को 64 रनो से हराया।

Khelbihar.com

Katihar:स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए सत्र 2019-20 के आज का मैच राइजिंग क्रिकेट क्लब बनाम शांति भारती के बिच खेला गया,जिसमे राइजिंग के कप्तान शाहबाज़ अंसारी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग ने 217 रन बनाये मो.अतीक ने सर्वाधिक 72 रन बनाये, वीरेंदर कुमार ने 36 रन बनाये,शाहबाज़ अंसारी ने 20 रन बनाये मो.अशफ़ाक़ ने 27 रन बनाए .जबकी गेंदबाजी करते हुए शांति भारती की ओर से एहतेशाम खान ने 3, राहुल पासवान ने 2 जबकी अंकित और प्रियेश को 1-1 विकेट मिला !

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए शांति भारती 153 रनो पे आउट हो गयी ! इस तरह से राइजिंग क्रिकेट क्लब ने 64 रनो से मैच जीत कर 2 अंक प्राप्त किये शांति भारती के प्रमुख स्कोरर!
शुभम कुमार ने 34 रन बनाये,ऋतिक राज ने 36 रन बनाये!
साहिल ने 16 रन बनाये!जबकि गेंदबाजी में राइजिंग के
अभिनव ने 3,अशफ़ाक़ ने 2 नीरज ने 2 और मुकेश, शाहबाज़ और तालिब ने 1-1 विकेट लिये!


मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राइजिंग के मो.अतीक को उनके 72 रनो के लिए दिया गया ! कटिहार जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया के कल का मैच सन्नी क्रिकेट क्लब बनाम एलाइंस क्रिकेट क्लब के बिच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9:30 बजे से खेला जायेगा!

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment