Loading Now
×

दुमका जिला लीग में एंबीशन क्रिकेट क्लब ने जूनियर कैम्प क्लब 3 विकेट से हराया

दुमका 27 दिसम्बर: स्व० महेश प्रसाद सिंह मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग में आज का मुकाबला जूनियर क्रिकेट क्लब बी और एबिशन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया.

जिसमे जूनियर क्रिकेट क्लब बी की पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के खेल में जूनियर कैम्प क्लब की टीम ने 27.2ओवर में 10 विकेट पर 110 रन बनाया जिसमे अतबर्व कुमार 32 रन,देव 17 रन, आयुष सिंह 13, अमित 10 रनो का योगदान दिया। एंबीशन क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद आबू 3 विकेट, चंदन शर्मा 2 विकेट, प्रियांशु 2 विकेट, अंशु प्रशांत एवं राहुल दत्ता ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एंबीशन क्रिकेट क्लब ने 27.1 ओवर में 07 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर मैच को जीत लिया। एंबीशन क्रिकेट क्लब की ओर से चंदन शर्मा 30* रन, राहुल दत्ता 21 रन, अंशु कुमार ने 16 रन, एवं गौरव कुमार ने 10 रनों का योगदान दिया। जूनियर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए देव कुमार ने 4 ओवर 17 रन 04 विकेट, अत्बर्व, अमित घोष ने एक एक विकेट लिया।

चंदन शर्मा को उनके बेहतर प्रदर्शन के बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार खेल पदाधिकारी श्री कैलाश राम की ओर से उन्हें पुरस्कृत किया। आज के मुख्य निर्णायक के रूप में सौरभ कुमार एवं हर्ष कुमार ने निभाया। स्कोरर के रूप में जय घिरिया योगदान दिया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 − 1 = ?