Loading Now
×

बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में

  • शुभम बने प्लेयर ऑफ द मैच

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड प्रायोजित 8वीं बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धनराज क्रिकेट एकेडमी को 59 रन से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।

मैच की शुरुआत में बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम 20.2 ओवर में 124 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में अंशुमन सिंह ने 15, करण पटेल रंजन ने 14 और आदर्श ने 12 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त के रूप में 43 रन मिले, जिसने स्कोर को सम्मानजनक बनाया।

IMG-20260501-WA0009 बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में

धनराज क्रिकेट एकेडमी की ओर से मानव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 रन देकर तीन विकेट झटके। सुस्मंतो ने दो विकेट हासिल किए, जबकि अनुराग यादव, दिव्यांशु और उज्ज्वल को एक-एक सफलता मिली। 125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनराज क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पूरी टीम 17.2 ओवर में 65 रन पर सिमट गई। आशीष राज ने सर्वाधिक 32 और अनुराग कुमार यादव ने 12 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।

बिहार कैम्ब्रीज की ओर से शुभम ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 8 रन देकर तीन विकेट चटकाए। आदर्श ने दो विकेट लिए, जबकि गौरव अजय कुमार, अंशुमन सिंह और रोहित राज ने एक-एक विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। मैच में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए शुभम को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर:

बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी: 20.2 ओवर में 124 रन (अंशुमन सिंह 15, करण पटेल रंजन 14, आदर्श 12, अतिरिक्त 43; मानव 3/10, सुस्मंतो 2/25, अनुराग यादव 1/15, दिव्यांशु 1/19, उज्ज्वल 1/3)।

धनराज क्रिकेट एकेडमी: 17.2 ओवर में 65 रन (आशीष राज 32, अनुराग कुमार यादव 12; शुभम 3/8, आदर्श 2/8, गौरव अजय कुमार 1/18, अंशुमन सिंह 1/14, रोहित राज 1/1)।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 × 2 = ?