बिहार खेल न्यूज़

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू 196 रनों से विजयी

भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन में आज बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू बनाम C.A.B. green के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के तरफ विकेट पर शुरू हुआ।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू की टीम ने 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 286 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बिहिया क्रिकेट अकादमी की तरफ से अमर ने सर्वाधिक शानदार 105 रन ,आदित्य ने 72 रन, विक्की ने 29 रन, शिवम में नाबाद 19 रन, प्रवीण ने नाबाद 14 रनों का योगदान किया।C.a.b की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विशाल और सुमित को दो-दो विकेट तथा आयुष एवं शशांक को एक-एक विकेट मिला ।

286 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी c.a.b ग्रीन की पूरी टीम मात्र 90 रन बनाकर आउट हो गई। C.a.b. ग्रीन की तरफ से शरद ने सर्वाधिक 18 रन, प्रत्यूष ने 17 रन, शशांक ने 14 रन और विशाल ने 11 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका ।बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवम ने तीन विकेट, आशीष ने तीन विकेट तथा मोहम्मद कैफ एवं सोनू ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू ने यह मैच 196 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया ।

आज के मैच के मैन ऑफ द मैच अमर को शानदार शतकीय पारी खेलने के लिए शाहाबाद पारामेडिकल कॉलेज की तरफ से मोमेंटो जिला पैनल के अंपायर द्वारा दिया गया। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी विभिन्न क्लबो के खिलाड़ी, लीग संयोजक आकाश कुमार, धीरज कुमार, मुकेश दुबे, सागर तिवारी, वरुण राज उपस्थित थे। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय ज्ञानू ने दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

14 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago