सीतामढ़ी : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 25वा जिला स्तरीय क्रिकेट लीग 2024-25 का आयोजन प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के द्वारा किया जा रहा है ।
आज का मैच आर ओ एस बनाम हेलेंस के बीच खेला गया । आर ओ एस ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 143 रनों का लक्ष्य रखा। आर ओ एस की तरफ से अमन झा ने 23 , रंजन ने 27 और सोनू ने 19 रनों का योगदान दिया । हेलेंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तात्या ने 3,पवन और विकाश मिश्रा ने 2-2 विकेट लिए ।
वही जवाब में उतरी हेलेंस की टीम महज 29.3 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया । हेलेंस की तरफ से पंकज ने 60 और विकाश मिश्रा ने 20 रनों का योगदान दिया । आर ओ एस तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमन और आशु ने 2-2 विकेट प्राप्त किया रंजन,समुद्दीन और मोनू ने 1-1 विकेट लिया । वही इस मैच को हेलेंस ने 3 विकेट से जीत लिया ।
इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार हेलेंस के तात्या नंदन को दिया गया । इस मैच के स्कोरर नंदनी तथा अंपायर ओम आर्यन और ओम प्रकाश मौजूद थे । कल का मैच जो कि संतजोसेफ बनाम भूतही के बीच खेला जाएगा ।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…