सी.के. नायडू ट्रॉफी में त्रिपुरा को एक पारी व 8रन से पराजित कर झारखंड क्वार्टर फाइनल में

रांची : मनीषी की घातक गेंदबाजी एवं राजनदीप सिंह व साहिल राज की अर्धशतकीय पारी की मदद से चार दिवसीय मैच के दूसरे ही दिन झारखंड की टीम ने त्रिपुरा की टीम को एक परी एवं आठ रनों से पराजित कर कुल सात अंक अर्जित कर ग्रुप में अव्वल रहते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

सेक्टर 4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में झारखंड की टीम ने पहले दिन के स्कोर 174 /4 से आगे खेलना शुरू किया। त्रिपुरा के स्पिन गेंदबाज अमित अली एवं संदीप सरकार की धारदार गेंदबाजी के समक्ष झारखंड की टीम 321 रनों के कुल योग पर ऑल आउट हो गई। पहले दिन के 82 रनों पर नाबाद बल्लेबाज राजनजीत सिंह ने अपने व्यक्तिगत स्कोर में 8 रन और जोड़कर 90 के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए।

वहीं 13 रनों पर नाबाद दूसरे बल्लेबाज साहिल राज ने अपना अर्ध शतक पूरा करते हुए 81 रनों के व्यक्तिगत स्कोर प्राप्त हुए। अन्य बल्लेबाजों में कुनैन कुरैशी ने 32 एवं शुभ शर्मा ने 17 रनों का योगदान किया। गेंदबाजी में त्रिपुरा की ओर से अमित अली ने 118 रन देकर 5 एवं संदीप सरकार ने 91 रन देकर चार विकेट चटकाए।

पहली पारी के आधार पर झारखंड की टीम को 184 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में त्रिपुरा के बल्लेबाजों ने ठोस शुरुआत की। त्रिपुरा के प्रारंभिक बल्लेबाज सचिन शर्मा एवं नाबारून चक्रवर्ती ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेटों का पतन होता रहा एवं पूरी टीम 49 ओवर में 176 रनों पर सिमट गई ।

बल्लेबाजी में त्रिपुरा की ओर से सचिन शर्मा ने 43 नाबारून चक्रवर्ती ने 37, तन्मय घोष ने 27 , अमित अली ने 22, देवराज दे ने 17 एवं संदीप सरकार ने 12 रन बनाए । गेंदबाजी में झारखंड की ओर से मनीषी ने 46 रन देकर सात एवं ओम सिंह ने 60 रन लेकर दो विकेट लिए ।जबकि कुनैन कुरैशी को एक सफलता मिली। झारखंड की टीम कुल 32 अंकों के साथ अंक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

2 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

2 days ago

BCA ने रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची जारी, देखें

पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…

2 days ago

अरवल जिला क्रिकेट संघ के चुनाव संपन्न,धर्मवीर पटवर्धन सचिव निर्वाचित।

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…

4 days ago

श्रेष्ठ सुमन के आगे रेड के बल्लेबाज हुए बेबस,सीएबी ब्लू ने 71 रन से जीती।

पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले गए…

5 days ago

My Yards 203 रनों से जीतकर SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 के फाइनल में

पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम…

6 days ago