Loading Now
×

झारखंड अन्तर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में दुमका और जामताड़ा विजयी

देवघर : झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के अंतर्गत देवघर में आयोजित अन्तर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में दुमका ने गोड्डा को तथा दूसरे मुकाबले में जामताड़ा ने पाकुड को पराजित किया।

पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दुमका की टीम 50 ओवर में 6 विकेट पर 268 रन बनाया। जिसमे सबसे अधिक कृष्ण कुमार दुबे ने 97 रन बनाया। गेंदबाजी में प्रवीण और राहुल को तीन-तीन विकेट मिला। जबाब में उतरी गोड्डा की टीम सिर्फ 32 ओवर में 136 रन बनाकर ढेर हो गया। सबसे अधिक रन मोहित 27 रन बनाये। गेंदबाजी में सौरव पांच विकेट झटके।

दूसरे मुकाबले में पाकुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.2 ओवर में 220 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमे सबसे अधिक निखिल 72 रन बनाया। गेंदबाजी में कृष्ण और धर्मेंद्र को तीन टीन विकेट मिला। जबाब में उत्तरी जामताड़ा की टीम 35.1 ओवर में लक्ष्य को 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जिसमे सबसे अधिक आकाश 41 रन बनाया। गेंदबाजी में राहुल और अंशुमान को तीन टीन विकेट मिला।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 + 5 = ?