Loading Now
×

दुमका जिला क्रिकेट में एफसीसी जरमुंडी क्रिकेट क्लब 123 रनों से विजयी

दुमका 28 दिसंबर:  स्व महेश प्रसाद सिंह मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का तीसरा मैच L.A.J कैंप क्रिकेट एकेडमी बी बनाम एफसीसी जरमुंडी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

राहुल आनंद को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार गोविंदा तिवारी ने मैंटो देखकर सम्मानित किया।एफसीसी जरमुंडी क्रिकेट क्लब ने 123 रनों से मैच को जीत लिया।एफसीसी जरमुंडी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए।एफसीसी जरमुंडी क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शाहनवाज हुसैन 61 रन, राहुल आनंद 31 रन, सौरव कुमार 28 रन, रोहित  मंडल 28, गुड्डू कुमार 27 रन, एवं सोफिया खान ने 12 रनों का योगदान दिया।
एलजे क्रिकेट एकेडमी बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशुतोष आनंद 3 विकेट, यश पौदार एवं मयंक कुमार ने दो-दो विकेट एवं संकेत पंडा एवं सचिन पोल ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी L.A.J . क्रिकेट एकेडमी बी की टीम ने 20 ओवर 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।एकेडमी की ओर से सचिन पॉल 24 रन, देवेश कुमार 17 रन, एवं सरवन कुमार 12 रनों का योगदान दिया।एफसीसी जरमुंडी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल आनंद 3 विकेट, गुड्डू कुमार 3 विकेट, प्रिंस कुमार सिंह 2 विकेट, सत्यम झा एवं सोमनाथ कुमार तिवारी ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
आज के मुख्य निर्णायक: -अमित कुमार एवं चंदन शर्मास्कोरर की भूमिका में सौरभ पाठक।गोविंदा तिवारी मीडिया प्रभारी
जिला क्रिकेट संघ दुमका ललित पाठक सचिव जिला क्रिकेट संघ दुमका।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 × 2 = ?