Loading Now
×

आईसीसी ने भारत की शेफाली वर्मा और स्नेह राणा को ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के लिए नामित किया

आईसीसी ने प्लेयर ऑफ़ द मंथ में भारत की दो महिला खिलाड़ियों को तथा पुरुष में न्यूजीलैंड के दो ,साउथ अफ्रीका के एक खिलाड़ियों को नामित किया है। आईसीसी भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी शेफाली वर्मा और स्नेह राणा को बुधवार को जून महीना के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित किया गया। शैफाली और स्नेह के अलावा इंग्लैंड की लेफ्ट ऑर्म स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन को भी इस अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।

शेफाली ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से डेब्यू किया था। वह भारत की पहली और दुनिया की चौथी महिला खिलाड़ी बनीं थी जिन्होंने डेब्यू मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा है। ऑलराउंडर स्नेह ने भी इसी मैच से टेस्ट में डेब्यू किया था और उनके नाबाद 80 रनों की मदद से भारत यह मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा था।

न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और काइल जैमिसन जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज और भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शामिल थे, उन्हें पुरुष वर्ग में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के साथ प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित किया गया है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 − 1 = ?