Loading Now
×

मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर ने प्रेरणा स्पोटिंग क्लब को 8 विकेट से हराया।

मुज़फ़्फ़रपुर: जिला क्रिकेट लीग में आज का मुकाबला स्कूल ऑफ़ क्रिकेट सीनियर और प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया जिसमे स्कूल ऑफ़ क्रिकेट की टीम आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 16 ओवर में 71 रन बनाकर ऑल आउट हो गई उनका कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

बल्लेबाजी में आदित्य ने 16 रन ,रितिक ने 12 रन ,एवं रवि शंकर ने 12 रन बनाए।गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर के तरफ से सरफराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए वही निखिल ने दो बादल ने एक महावीर ने एक एवं सौरभ ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर की टीम ने 7 ओवर में ही 2 विकेट खोकर जीत के लिए 73 रन बना लिए स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर के तरफ से सूरज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 60 रनों की तेज तर्रार पारी खेली।
गेंदबाजी में प्रेरणा स्पोटिंग क्लब की तरफ से आदित्य ही एकमात्र सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 2 विकेट झटके।

आज के मैन ऑफ द मैच स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर के सरफराज को दिया गया।इस मैच के अंपायर सचिन कुमार एवं विकास कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में राजकुमार मौजूद थे।कल का मैच: भारती जूनियर बनाम गायत्री क्रिकेट क्लब

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 + 8 = ?