Loading Now
×

जमशेदपुर टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ग्रुप चैंपियन बनी।

कोडरमा : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में कोडरमा जिला अंतर्गत झूमर मैदान गुमो झुमरी तिलैया में खेले जा रहे इंटर डिस्टिक अंडर सिक्सटीन क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मैच जमशेदपुर और कोडरमा के बीच खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोडरमा की टीम ने 44.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 167 रन बनाया । जिसमें मोहित ने 32 रन ,आदित्य ने 27 रन ,नारायण ने 23 रन और आयुष ने 19 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए जमशेदपुर की ओर से प्रिंस मिश्रा ने 3 विकेट और दीपांशु तथा लक्ष्य दो-दो विकेट चटकाए।

बाद में बल्लेबाजी करने उतरी जमशेदपुर की टीम 44.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया । और उसने कोडरमा को 5 विकेट से हराकर लगातार टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज कर ग्रुप चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया ।

मैन ऑफ द मैच जमशेदपुर के अक्षत कुमार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष व केडीसीए के कोषाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू और समाजसेवी अशोक यादव के द्वारा दिया गया।

मौके पर जेएससीए के ऑब्जर्वर देवेश चंद्र, अंपायर अजय पाठक, अमित हजरा और स्कोरर राजू पांडे सहित केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह, मनोज सहाय पिंकू, अनिल सिंह ,आलोक पांडे, अशोक दास गुप्ता ,सुरेंद्र प्रसाद, सुमन कुमार, धीरज पांडे, धर्मेंद्र कौशिक, मुकेश प्रभाकर, रोहित कुमार ,जय पांडे, सोनू खान ,ओम प्रकाश, राकेश पांडे, रतन लाल पांडे ,विवेक पांडे ,उज्जवल पांडे, रवि यादव ,अमित जायसवाल, शाहिद, बीरमल सिंह ,चंदन सिंह, अभिषेक यादव ,दिलीप राम, सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 3 = ?