Loading Now
×

झारखण्ड सीनियर इंटर डिस्ट्रिक क्रिकेट टूर्नामेंट में कुमार सूरज के शतक से जमशेदपुर जीता

रांची : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मुकाबला जमशेदपुर और धनबाद के बीच खेला गया। जिसमे जमशेदपुर ने धनबाद को 92 रनो से पराजित कर दिया। इस टूर्नामेंट में धनबाद की दूसरी हार है इससे पहले बोकारो ने भी हराया था।

आज के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर की टीम ने कुमार सूरज के शानदार शतक 104 रन,विवेक के 40 रन और एनएन सुब्रमणियम ने 31 रन के मदद से 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 230 रन बनाया । गेंदबाजी में धनबाद के मो कौनैन ने चार विकेट,आर्यमन लाला ने दो विकेट झटका।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए धनबाद की टीम 37.3 ओवर में 138 रन बनाकर ढेर हो गया जिसमे मो कौनैन ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी महत्वपूर्ण योगदान किया और टीम के लिए 62 रन बनाया इसके अलावे आदित्य 32 और राहुल 30 रन बनाया। गेंदबाजी में जमशेदपुर के सोनू सिंह को तीन,निशिकांत,सुप्रियो और अजय को दो दो विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच कुमार सूरज बने।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 − 3 = ?