Loading Now
×

बांका जिला क्रिकेट लीग में महादेवपुर क्रिकेट टीम ने मधुरमति क्रिकेट टीम को 103 रनों से हराया

बाँका। बाराहाट प्रखंड के भेड़ामोड़ मैदान पर खेले जा रहे बाँका जिला क्रिकेट लिग मैच में आज महादेवपुर क्रिकेट क्लब, अमरपुर ने मधुरमति क्रिकेट क्लब, बाँका को 103 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

कृषांग क्वांटम स्पोर्ट्स ” द्वारा प्रायोजित इस मैच में महादेवपुर क्रिकेट क्लब ने टाॅस जीतकर निर्धारित 30 ओवर में 232 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया। जिसमें गुंजन कुमार ने 11चौके और 4 छक्के की मदद से 81 रन बनाया, गुंजन के इस आतीसी पर उसे मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

जवाबी पारी खेलने उतरी मधुरमति क्रिकेट क्लब मात्र 129 रनों पर ही ढेर हो गई और महादेवपुर क्रिकेट टीम 103 रनों से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।इसके पूर्व बाँका जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और विश्वजीत कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सुरेश प्रसाद यादव, मुखिया निजाम दुर्रानी, महेन्द्र सिंह, अनबार जी, अशोक कुमार मिश्र, लोहा सिंह, विद्या वर्मा, मो• चाँद, अमन कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 × 6 = ?