Loading Now
×

बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में मटिहानी क्रिकेट क्लब ने बखरी क्रिकेट क्लब को 54 रन से हराया

बेगूसराय : जिला के मटिहानी क्रिकेट मैदान पर bdca अंडर 19 लीग का तीस वा मुक़ाबला मटिहानी क्रिकेट क्लब और बखरी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

मटिहानी क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बेल्लेबाजी करने का फैसला लिया मटिहानी क्रिकेट क्लब की तरफ से अनुभव के शानदार 61 वही आयुष के 51 रन की मदद से मटिहानी क्रिकेट क्लब की टीम 30 ओवर मै 5 विकेट पर 216 रन बनाने मै सफल रही बखरी क्रिकेट क्लब की ओर से राहुल ने 2 विकेट अपने नाम किये।

जबाब मै लक्ष्य का पीछा करने उतरी बखरी क्रिकेट क्लब की टीम ने राहुल यादव के 65 रन की बदौलत 24.5 ओवर मै 164 रन पर ही सिमट गयी मटिहानी क्रिकेट क्लब की ओर से उत्सव ने 4 व हार्दिक ने 3 विकेट लिए।

मैन ऑफ़ द मैच हार्दिक को बेगूसराय जिला संघ के अध्यक्ष श्री राजनयन जी द्वारा प्रदान किया गया मौके पर राजीव कुमार उर्फ़ कक्कू सरवन अर्क रणवीर कन्हैया वीरेश जी आदि उपस्थित रहे अंपायर – आनंद और ऋषि स्कोरर – रामकुमार।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 6 = ?