Loading Now
×

रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में ओम इलेवन व पीएसएफए जूनियर विजयी

पटना, 12 जनवरी। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में खेली जा रही रेखा राय पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में रविवार यानी 12 जनवरी को खेले गए मुकाबले में ओम इलेवन और पीएसएफए जूनियर ने जीत हासिल की। ओम इलेवन एफसी ने गुलजारबाग एफसी को 2-0 से जबकि पीएसएफए जूनियर ने गांधी मैदान एफसी को 1-0 से हराया।

पहले मैच में ओम इलेवन ने गुलजारबाग एफसी को 2-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से शशि किरण ने 10वें और अनुदीप डे ने 47वें मिनट में गोल दागे। विजेता टीम के अमन कुमार राम को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिथिलेश कुमार ने प्रदान किया। मैच के रेफरी गौरव राज, सुनील कुमार और अमरजीत कुमार थे।

IMG-20260324-WA0012 रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में ओम इलेवन व पीएसएफए जूनियर विजयी

दूसरे मैच में पीएसएफए जूनियर ने गांधी मैदान एफसी को 1-0 से हराया। पीएसएफए जूनियर की ओर से अमन कुमार ने खेल के 12वें मिनट में गोल दागा। अमन कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पटना फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव प्रशांत कुमार ने प्रदान किया। मैच के रेफरी अमरजीत कुमार,राहुल कुमार,सुनील कुमार और गौरव राज थे।
13 जनवरी के मैच काका इलेवन एफसी बनाम जूनियर न्यू यारपुर एफसी पटना एकेडमी एफसी बनाम नॉथन आईएसएफसी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 8 = ?