Home JHARKHAND लातेहार जिले के अंडर 16 खिलाडियों का ओपन ट्रायल 17 नवंबर को

लातेहार जिले के अंडर 16 खिलाडियों का ओपन ट्रायल 17 नवंबर को

by Khelbihar
लातेहार 14 नवंबर: अंतर जिला क्रिकेट लीग 2020 -21 के लिए अंडर 16 वर्ष के चयन हेतु ओपन ट्रायल 17 नंबर 2021 को होगा ।
लातेहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने बताया कि लातेहार जिला टीम का चयन हेतु सत्र 2020 -21 का 16 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का ओपन ट्रायल 17 नवंबर दिन बुधवार को जिला खेल स्टेडियम में 10 बजे से होगा

 

ट्रायल में जिला भर के खिलाड़ी जिनका जन्म तिथि 1 सितंबर 2005 के बाद का हो भाग ले सकते हैं । वही भाग लेने वाले खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाण पत्र , स्कूल प्रमाण पत्र , अपने माता पिता का पासबुक या मतदाता प्रमाण पत्र तथा अपना फोटो लेकर आएंगे ।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े