बोहानी। 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 (अंडर-19 बालक वर्ग) के 24वें मुकाबले में बिहार ने तेलंगाना को 74 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।राघव कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बोहानी मैदान पर खेले गए मुकाबले में बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बिहार ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए।
बिहार की ओर से दिवाकर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 130 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेली। वहीं हरिओम ने 42 रन और उत्कर्ष आनंद ने 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
240 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेलंगाना की टीम बिहार के गेंदबाजों के सामने निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। बिहार की ओर से दिवाकर ने 5 विकेट, ऋषभ ने 2 विकेट और शाश्वत ने 1 विकेट हासिल किया।इस शानदार प्रदर्शन के दम पर बिहार ने मुकाबला 74 रनों से जीत लिया।
Share this content:
पटना, 13 नवंबर 2026: BCCI द्वारा आयोजित घरेलू T20 मुकाबलों में 14 नवंबर को बिहार…
बिहार। SGFI अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र…
धनबाद : धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) का टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में चल रहा सात दिवसीय…
देवघर : जिला क्रिकेट संघ ने अपना सत्र -2026/27 की शुरुआत 03 नवम्बर 2026 से…
देवघर : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में खेले जा रहे हैं *देवघर जिला ए-…
नरसिंहपुर।70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 आयु वर्ग 19 वर्ष बालक के अंतर्गत 11 नवंबर…