Home JHARKHAND डॉ जोगिंदर सिंह धनबाद डिस्ट्रिक्ट ट्रॉफी के लिए दो टीम घोषित

डॉ जोगिंदर सिंह धनबाद डिस्ट्रिक्ट ट्रॉफी के लिए दो टीम घोषित

by Khelbihar

धनबाद : डॉ जोगिंदर सिंह डिस्ट्रिक्ट ट्रॉफी के लिए तीन दिवसीय मैच टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में 15 अप्रैल से खेला जाएगा। धनबाद क्रिकेट संघ के महासचिव बिनय कुमार सिंह ने बताया कि यह मैच डीसीए सुपर इलेवन और डीसीए बेस्ट इलेवन के बीच खेला जाएगा।

इस मैच के प्रदर्शन के आधार पर जिला सीनियर टीम चुनी जाएगी। दरअसल जिले के रणजी खिलाड़ियों ने जिला चयन के लिए ऐसे मैच कराने का सुझाव दिया गया था। उसी सुझाव पर यह निर्णय लिया गया।

महासचिव ने बताया कि मैच ऑब्ज़र्वर बल शंकर झा होंगे जबकि ओपी राय और निशांत पाठक अंपायर की भूमिका निभाएंगे।

डीसीए सुपर इलेवन : मो कोनैन कुरैशी, हर्ष शर्मा, अफसर कुरैशी, अक्षय कुमार गौर, आदित्य नारायण, श्रेष्ठ, फहद आफताब, शैलेश कुमार, इस्तेखार अहमद खान, आर्यमन लाला, राहुल प्रसाद, इंद्रजीत हरि, इबने हसन खान, दीपक कुमार राय, राजू हलदर, विवेक कुमार सिंह और आसिफ खान। कोच : धर्मेंद्र कुमार।

डीसीए बेस्ट इलेवन : निरंजन राउत, आदित्य सिंह, मो मुज्जमिल, अनुज सिंह, प्रकाश कुमार सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, आलोक यादव, पप्पू सिंह, सूरज मिश्रा, आशुतोष सिंह, रौशन कुमार निराला, आसिफ मंसूरी, नितेश कुमार सिंह, स्वपन महतो, जगजीत सिंह बगनाल, सचिन कुमार तिवारी, सत्यजीत बाउरी और नवनीत कुमार सिंह। कोच : रितम दे।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े