पटना 14 नवंबर 2026: BCCI द्वारा आयोजित महिला अंडर-23 T20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले में शनिवार को बिहार अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम को केरल के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। रायपुर के RDCA ग्राउंड में यह मुकाबला खेला गया।
बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 65 रन बनाया। बल्लेबाजी में याशिता ने 28 रन और तेजस्वी ने 15 रन बनाया।केरला की गेन्दबाजी में नित्या आर.को 3 विकेट, अनुष्का को 2 तथा नित्या एन और निजला को 1-1 विकेट मिला
केरला ने 10.3 ओवर में 4 विकेट पर 68 रन बनाकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। बल्लेबाजी में अमीरा और जोशीथा ने 19-19 रन तथा अनन्या ने 14 रन बनाकर मुख्य योगदान दिया।बिहार की गेन्दबाजी में आर्या सेठ ने 2 विकेट और प्रिया ने 1 विकेट चटकाया।
बिहार की टीम इस मुकाबले में अपेक्षित स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। वहीं, केरल की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए नियंत्रित बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को उम्मीद है कि टीम इस मुकाबले से सीख लेते हुए आगामी मैचों में बेहतर तैयारी, अनुशासन और सामूहिक प्रयास के साथ वापसी करेगी। BCA परिवार की ओर से सभी खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं।
Share this content:
14 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले में शनिवार को…
बोहानी। 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 (अंडर-19 बालक वर्ग) के 24वें मुकाबले में बिहार…
पटना, 13 नवंबर 2026: BCCI द्वारा आयोजित घरेलू T20 मुकाबलों में 14 नवंबर को बिहार…
बिहार। SGFI अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र…
धनबाद : धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) का टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में चल रहा सात दिवसीय…
देवघर : जिला क्रिकेट संघ ने अपना सत्र -2026/27 की शुरुआत 03 नवम्बर 2026 से…