Loading Now
×

हेमन ट्रॉफी:-पूर्वी चम्पारण 3 विकेट से विजयी


Khelbihar.Com।ईस्ट चम्पारण।।

स्थानीय गाँधी मैदान, मोतिहारी में बीसीए के अंतर्गत ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे हेमन ट्रॉफी वेस्ट जॉन के मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए शिवहर की टीम ने रवि के 43 व शैलेश के 35 रन के बदौलत निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 168 रन का स्कोर खड़ा किया।पूर्वी चम्पारण के तरफ से अफान ने 5 व फैसल 2 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्वी चम्पारण की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को मैन ऑफ द मैच फैसल के शानदार 66 व हैरिश होदा के 37 रन के बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया।मैच में निर्णायक की भूमिका स्टेट पैनल के वेदप्रकाश व अमरेन्द्र पांडेय ने निभाया।


इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया,चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,क्लब प्रतिनिधि गोपल जी मिश्रा, सुरेंद्र पांडेय, हेमन टीम के चयनकर्ता संजय कुमार टुन्ना,प्रकाश रंजन व संजीव कुमार सिंह,कन्वेनर आनंद प्रताप सिंह,वरीष्ठ खिलाड़ी डॉ नवनीत कुमार, मदन सिंह,मंजूर आलम,राकेश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

प्रीतेश रंजन, मीडिया प्रभारी
ईस्ट चम्पा. डिस्ट्रिक्ट क्रि.एसो
h

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 + 7 = ?