पटना। राजधानी के अंटाघाट स्थित दियारा क्षेत्र के सैंड पर अदम्या अदिति गुरूकुल एथलेटिक्स प्रशिक्षण में राज्य के 13 खेलों के खिलाड़ियों ने अपना-अपना ‘वर्कआउट ‘ अदम्या अदिति गुरूकुल एथलेटिक्स प्रशिक्षण के कोच मोनू रंजन की देखरेख में किया।
इस वर्कआउट में 5 बजे से 8 बजे सुबह तक कबड्डी, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, कम्फु, थ्रोबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, जिम्नास्टिक,वॉलीबॉल,एथलेटिक, तैराकी खेलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इसमें स्लो रनिंग में 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 15 मिनट, सीनियर, जूनियर गल्र्स के लिए 30 मिनट और 25 वर्ष तक के युवा के लिए एक घंटा 10 मिनट का समय दिया गया था। स्लो रनिंग से इंडोरेंस डेवलपमेंट होता है।
हिल रनिंग से मसल्स के साथ-साथ पावर डेवलपमेंट भी होता है। फास्ट रनिंग से स्पीड डेवलप करता है। सबसे अंत में कूल डाउन के अन्तर्गत योगा के बाद तैराकी मोनू रंजन ने कराया।
इस वर्क आउट में कबड्डी से राष्ट्रीय खिलाड़ी मारूति नंदन, बास्केटबॉल से देवाशीष चक्रवर्ती सीएबी के क्रिकेट कोच मुकेश कुमार, फुटबॉल से नीरज, जिम्नास्टिक से संदीप, बैडमिंटन से आर. रंजन इत्यादि प्रशिक्षकों ने हिस्सा लेकर अपने तरह का पहला वर्कआउट को सफल बनाया। इस वर्क आउट को तकनीकी अधिकारियों जयंत राज पटेल, स्मित केशव ने सैंड पर वर्क आउट के फायदे बताए।प्रशिक्षक मोनू रंजन ने घोषणा किया अगले रविवार को आज के वर्क आउट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के बीच नि:शुल्क सैंड एथलेटिक प्रतियोगिता आयोजित होगी।
Share this content:
पटना, 20 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने शुक्रवार को बिहार के युवा क्रिकेटर…
पटना, 20 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के दूसरे दिन पंजाब के…
पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…
छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…