जाने क्यों? ऑस्ट्रेलिया के कोच ने बटलर को बताया नया धोनी

Khelbihar.com

पटना।। ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की तुलना एम एस धोनी से की है। उन्होंने बटलर को वर्ल्ड क्रिकेट का नया धोनी बताया है। इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को होने वाले मुकाबले से पहले उन्होंने ये बात कही।

लैंगर ने कहा कि जोस बटलर एक जबरदस्त खिलाड़ी हैं। मुझे उनकी बल्लेबाजी काफी पसंद है। वो विश्व क्रिकेट के नए धोनी हैं। मुझे उम्मीद है कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो जाएंगे लेकिन मैंने उनको समरसेट के लिए भी खेलते हुए देखा है। वो एक जबरदस्त फिनिशर हैं।

जस्टिन लैंगर ने इंग्लैंड की श्रीलंका के खिलाफ मिली अप्रत्याशित हार को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड एक काफी शानदार टीम है। अगर आप उनकी टीम को देखें तो एक हफ्ते में कुछ नहीं बदला है। मुझे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मैच का बेसब्री से इंतजार है।

आपको बता दें कि जोस बटलर इस वक्त काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। मध्यक्रम में जिस तरह से आकर वो बल्लेबाजी करते हैं वो काबिलेतारीफ है। अपनी विस्फोटक पारी से वो मैच को एकतरफा बना देते हैं। इंग्लैंड की टीम इस वक्त अगर आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक पर है तो उसका काफी सारा श्रेय जोस बटलर को भी जाता है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

13 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

14 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago