क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा में शोक की लहर,वरिष्ठ क्रिकेटर धीरेन्द्र महरा का निधन,श्रद्धांजलि।।

[ad_1]

अल्मोड़ा 11 मई: कुमाऊँ के वरिष्ट क्रिकेट खिलाड़ी धीरेन्द्र महरा जी नहीं रहे। कुमाऊँ के वरिष्ट क्रिकेट खिलाड़ी श्री धीरेन्द्र महरा आज 11 मई कोरोना से हार गए। अपने समय के कुमाऊँ विश्वविद्यालय के बेहतरीन गेंदबाज रहे धीरेन्द्र महरा जी ने क्रिकेट के कई मैच अपने दम पर जीते लेकिन कोरोना से जीत नही पाए।।

वह वर्तमान में जी.डी बिरला मेमोरियल स्कूल में कार्यरत थे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के वरिष्ठ चयनकर्ता श्री धीरेन्द्र महरा जी के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई। सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों ने इस दुःखद घड़ी में अपना शोक व्यक्त कर रहें हैं। उनके गृह नगर रानीखेत के सभी वरिष्ट साथी खिलाड़ी इस घटना से अत्यंत दुखी हैं।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के साथ पूरे प्रदेश , क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की सभी जिला एसोसिएशन के सदस्यों एवं खिलाड़ियों ने अत्यंत दुःखद समाचार में अपना शोक प्रकट कर रहे हैं।

क्रिकेट एसोसिएशन पिथौरागढ़ के सचिव श्री उमेश जोशी जी ने मेहरा जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि वो अपने समय की बेहतरीन खिलाड़ी थे आज धीरेन्द्र महरा जी जैसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल है, अपने समय में मैंने उनके साथ कई मैच खेले, एक बेहतरीन खिलाड़ी के साथ शानदार व्यक्तित्व था महरा जी का।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के सचिव हर्ष गोयल ने बताया कि वह क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के वरिष्ठ चयनकर्ता थे उनका असमय छोड़ जाना एसोसिएशन के साथ पूरे प्रदेश के लिए अति दुःखद हैं।

[ad_2]

Source link

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

15 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

16 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

2 days ago