द्वितीय सुमित्रा दयाल महिला क्रिकेट में आशा बाबा किंग और मिथिला फाइटर जीती।

Khelbihar.com

पटना।। राजधनी के सीएबी मैदान में आयोजित द्वितीय सुमित्रा दयाल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबला खेला गया पहले मुकाबले में आशा बाबा किंग ने बालाजी प्रोपर्टी को 148 रनों से तथा दूसरे मैच में मिथिला फाइटर ने दानपुर डेंजर को 25 रनों से हराया।।इसके पहले ट्रॉॉफी का अनावरण हुआ ।

पहले मैच में टॉस जीतकर आशा बाबा किंग ने पहले खेलते श्रुति गुप्ता के शानदार अर्दश्तक 85 रनों की पारी और साना सैफ के 63 रनों के पारी से 4 विकेट पर 218 रन का स्कोर बनाया।गेंदबाजी में बालाजी के कृति और सोनिया को 1-1 विकेट मिला।
219 रनों के जबाब में बालाजी कृति 12 और स्वेता 10 रनों के कारण सिर्फ 70 रन 5 विकेट पर बना सकी ।गेंदबाजी मे आशा बाबा के प्रियंका 2 साक्षी और सोनी को 1-1 विकेट मिला।।मैन आफ द मैच श्रुति गुप्ता को मिला।

दूसरे मैच में मिथिला फाइटर टॉस जीतकर पहले खेलते हुए दिव्यांशी के 46 रन और अंकिता के 18 रनों से कूल 118 रन 9 विकेट पर बनाए।। गेंदबाजी में दानपुर डेंजर के अनामिका के 4 विकेट आरती 2,शालू और सुष्मिता को 1-1 विकेट मिला।।

119 रनों के लक्ष्य को दानपुर डेंजर नही हासिल कर सकी और सिर्फ 17 ओवर में 93 रनों पर सिमट गयी जिसमे अंजना 14,रूपा 17 रन का योगदान दे सकी।गेंदबाजी में मिथिला डेंजर के विशालाक्षी 22 रन देकर 5 विकेट और निवेदिता और दिव्यांशी को 2-2 विकेट मिला।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

15 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

16 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

2 days ago