आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से भारत को मिली हार से पाकिस्तानी फैंस सहित दिग्गज भी दुखी हैं। इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट में भारत के अजेय अभियान को रोकते हुए रविवार को 31 रनों से हरा दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनुस ने भारत की खेल भावना पर सवाल उठाए।
वकार वकार यूनुस ने ट्वीट पर लिखा कि ‘ये मायने नहीं रखता कि तुम कौन हो, आप जीवन में क्या करते हो, इससे पता चलता है कि तुम कौन हो। मुझे इसकी चिंता नहीं है कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है या नहीं, लेकिन एक बात तो पक्की है कि कुछ चैंपियंस की परीक्षा ली गई है और इसमें वे बुरी तरह असफल हो गए।’
हालांकि वकार को इस ट्वीट पर लोगों ने जमकर ट्रोल भी किया। एक भारतीय फैन ने लिखा कि अपनी टीम कुछ कर नहीं पाई और ऐसी बकवास बातें बोल रहे हैं। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे हुए मैच जीतने के साथ ही जरूरी था कि भारत इंग्लैंड को हरा दे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका और इस जीत के साथ ही इंग्लैंड 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ गया है, जिसमें पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है।
Share this content:
पटना, 20 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने शुक्रवार को बिहार के युवा क्रिकेटर…
पटना, 20 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के दूसरे दिन पंजाब के…
पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…
छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…