अंडर-19 क्रिकेट:-नवादा ने लखीसराय को 1 विकेट से हराया,हाफिज ने शानदार 6 विकेट झटके
Khelbihar.Com।नवादा।।
रोमांचक मुकाबले में नवादा जीता
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे अंतर जिला रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेंट्रल जोन ग्रुप बी के नवादा कलेक्टर के लीग चरण के आखिरी मैच में नवादा ने लखीसराय को 1 विकेट से हराया।
आज सुबह लखीसराय ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.1 ओवरों में 137 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लखीसराय के बल्लेबाज प्रफुल्ल ने 35 अभिषेक ने 23 तथा शुभम ने 21 रनों का योगदान दिया। नवादा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अल हाफिज ने शानदार 6 विकेट झटके तथा अजय यादव को 2 विकेट मिला ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम का शुरुआत काफी खराब रही ।मात्र 64 रनों पर अपना सात हम विकेट गंवा दिए थे लेकिन एक छोर पर समीर राज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 39 रन तथा अल हफीज ने 28 रनों का योगदान देकर अपनी टीम को विजय लक्ष्य तक पहुंचाने में सफल रहे ।लखीसराय के तरफ से गेंदबाजी करते हुए ध्रुव ने शानदार 5 विकेट एवं अमित ने भी 3 विकेट लिए।
इस तरह से एक बेहद रोमांचक मुकाबले को नवादा की टीम 1 विकेट से जीतने में सफल रहा ।अल हफीज को उसके शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहित सिन्हा ने उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा। इस मैच में अंपायरिंग की भूमिका में मुकेश प्रसाद सिंहा एवं अजय कुमार थे जबकि स्कोरर विवेक ने अपनी भूमिका निभाई ।मैच के सफल संचालन में जिला क्रिकेट संघ नवादा के सचिव मनीष आनंद टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी सुरेश यादव निशांत कुमार विकास कुमार सुनील कुमार सक्रिय रहे।
Share News:



Post Comment