मुंबईं इंडियंस ने चेन्नई को हरा रचा इतिहास ,ऐसा सिर्फ मुंबई की है
khelbihar.com
पटना। मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को आईपीएल 2019 के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेटों से रौंदकर फाइनल में प्रवेश किया। मुंबई इंडियंस ने इसी के साथ आईपीएल इतिहास में ऐसा चमत्कार किया जो इससे पहले कोई टीम नहीं कर पाई थी।
मुंबई इंडियंस की यह चेन्नई के खिलाफ लगातार चौथी जीत रही। चेन्नई को लगातार चार बार हराने वाली मुंबई पहली टीम बन गई। मुंबई ने पिछले सत्र में चेन्नई को हराया था और उसने इस सत्र में अभी तक चेन्नई को तीन बार हराया। मुंबई ने पिछले सत्र (2018) में चेन्नई को उसके घरेलू मैदान पुणे में 8 विकेट से रौंदा था। मुंबई ने इस सत्र में चेन्नई को उसकी पहली हार मुंबई में झेलने को मजबूर किया। मुंबई ने यह 37 रनों से जीता। रोहित शर्मा की टीम ने इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घर (चेन्नई) में 46 रनों से हराया। अब पहले क्वालीफायर में मुंबई ने चेन्नई को 6 विकेट से हराकर पांचवीं बार फाइनल में जगह बनाई।
मुंबई का चेन्नई में शानदार रिकॉर्ड :
चेन्नई सुपर किंग्स का अपने घरेलू मैदान चेन्नई में जबर्दस्त रिकॉर्ड रहा है लेकिन यहां भी सिर्फ मुंबई इंडियंस से ही उसे शिकस्त मिलती रही है। सीएसके ने चेन्नई में पिछले 21 मैचों में से 18 मैचों में जीत दर्ज की जबकि 3 मैचों में उसे हार मिली। चेन्नई को इन तीनों मौकों पर मुंबई ने हराया है।
Share News:
Post Comment