Loading Now
×

अंडर-19 ज़ोनल चैंपियनशिप में गया ने मुज़्ज़फरपुर को 127 रनों से हराया।।

Khelbihar.com

खगड़िया।।बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खगड़िया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर – 19 क्रिकेट जोनल मैच में शुक्रवार को गया ने मुजफ्फरपुर को 127 रन के से हरा दिया।

टॉस मुजफ्फरपुर ने जीता और गया को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। गया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 276 रन बनाये ।जिसमे नरेंद्र ने 79 , रंजन राज ने 41 , विक्की ने 35 , शशि ने 33 , यश राज ने 27 रन बनाये ।।मुजफ्फरपुर की ओर से तुषार ने दो , मोहित ने दो , रोशन ने दो , भरत , प्रियांशु व विशाल ने एक – एक विकेट चटकाये ।

जवाब में मुजफ्फरपुर की टीम 37 . 1 ओवर में 149 रनों पर ऑल आउट हो गई । जिसमे सत्यम कुमार सिंह ने 46 , शुभम कुमार ने 43 , मोहित कुमार ने 11 , आयुष रंज ने 10 रन बनाये । गया की ओर से अफजल खान ने 4 , महेंद्र ने 21 रन देकर तीन , प्रवीण प्रकाश ने तीन विकेट चटकाये । मैच के अंपायर आशुतोष कुमार और नीरज कुमार थे ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment