Loading Now
×

टैलेंट क्रिकेट लीग अंडर-16 के रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से जीता कॉम्ब्रिज़ किंग्स।

Khelbihar.com

पटना।। बीसीए के दिशा निर्देश पर आयोजित बिहार के सबसे बड़े टूर्नामेंट टैलेंट क्रिकेट लीग अंडर-16 में आज का दूसरा मुकाबला शेखपुरा हिल्स बनाम कॉम्ब्रिज़ किंग्स के बीच हुआ जिसमें कॉम्ब्रिज़ किंग्स 2 विकेट से शेखपुरा हिल्स को पराजित कर दी।।

टॉस शेखपुरा हिल्स के टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया हल्की 19 ओवर में पूरी टीम सिर्फ 116 रन ही बना सकी जिसमे आयुष 34 रन,शशि 11 रन और अमित 9 रन बना सके।गेंदबाजी करते हुए कॉम्ब्रिज़ किंग्स के ओर से शांतनु 4 ओवर 32 रन देकर 4 विकेट लिए और फ़ज़ल ने 2 विकेट चटकाए।।

117 रनों के जबाब में कॉम्ब्रिज़ किंग्स की टीम 1 बॉल शेष रहते इस मैच को जीत लिया जिसमे अर्नाल्ड टॉयपो 45 रन,आदित्य 17 रन और निशान्त 12 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए शेखपुरा हिल्स के गेंदबाज कन्हैया 5 ओवर में 37 रन और 4 विकेट लिए लेकिन टीम को हार से नही बचा पाए, शशि को 1 विकेट मिला।।मैन ऑफ द मैच टॉयपो को दिया गया।।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment