बिहार राज्य शतरंज संघ के शिष्टमंडल ने बिहार के खेल मंत्री से की मुलाकात।
Khelbihar.com
पटना।। सोमवार को अखिल बिहार शतरंज संघ के अधिकारियों का एक शिष्टमंडल सचिव धर्मेंद्र कुमार के अगुआई में बिहार सरकार के खेल मंत्री श्री प्रमोद कुमार से मिला और खेल विभाग का प्रभार सम्भालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस मुलाकात में खेल मंत्री ने शतरंज के सर्वांगीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर संघ के अधिकारियों से परिचर्चा की और सभी आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।साथ ही राजधानी के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर भी शतरंज केंद्र स्थापित करने की सम्भवना पर चर्चा की।
प्रतिनिधि मंडल में अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार के अतिरिक्त संयुक्त सचिव नन्दकिशोर एवं इकबाल आलम साथ थे।
Share News:



Post Comment