Loading Now
×

बीसीए तेज गेंदबाजों के शिविर शुरू,51 गेंदबाजों ने लिया भाग।

Khelbihar.com

पटना. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा तेज गेंदबाजों के लिए विशेष शिविर शनिवार को पटना के जगजीवन स्टेडियम में शुरू हो गयी. इस शिविर में कुल 51 गेंदबाज हिस्सा ले रहे हैं. इस शिविर में राज्य की बिभिन्न जिलों के कुल 51 गेंदबाजों को परखा गया . 

शिविर के पहले दिन सभी गेंदबाजों ने पिच विजन कैमरे के सामने गेंदबाजी की . बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने बताया की रविवार को सभी गेंदबाजों को फिर से बुलाया गया है . कोच  कमेटी के सदस्य अशोक कुमार ने बताया की रविवार को सभी गेंदबाजों को पिच विजन कैमरे के अलावे टर्फ विकेट नेट्स पर और सेंटर विकेट पर भी परखा जायेगा . 


इन गेंदबाजों को अशोक कुमार, तरुण कुमार भोला, प्रदीप कुमार सिंह, धीरज कुमार की कोच कमेटी परख रही है. ट्रेनर  गोपाल कुमार और अखिलेश शुक्ल तथा फिजियो डा. हेमेंदु भी गेंदबाजों को परख रहे थे .

मौके पर  बिहार क्रिकेट संघ के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष नवीन जमुआर भी मौजूद रहे . इस शिविर के संयोजक धर्मवीर पटवर्धन और सहायक संयोजक रणजीत बादल साह ने सभी खिलाडियों और चयन समिति के सदस्यों को जरूरत के हिसाब से मदद की .रविवार को यह शिविर सुबह सात बजे प्रारंभ होगा , सभी खिलाडियों को 6. 30 मिनट सुबह में रिपोर्ट करने को कहा गया है .

पहले यह शिविर दो पाली में होना था , मगर गर्मी को देखते हुए इसे एक हीं पाली में किया जा रहा है .

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

एसके लड्डू अंडर-15 क्रिकेट:-अनीश की घातक गेंदबाजी 7 विकेट से जीती जेएसके वारियर।

Next post

एबीसीए गोल्डेन जुबली फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता:-विपल सुभाषी और सुधीर सिन्हा संयुक्त रूप से शीर्ष पर

Post Comment