Loading Now
×

गज़ब!भारत से मैच हारने पर पाकिस्तान टीम पर कोर्ट में याचिका दायर,क्लिक कर देखे

Khelbihar.Com

लाहौर.भारत से मैच हारने के सिलसिला तो पाकिस्तान का जारी है लेकिन गज़ब तो तब हो गया जब भारत से हारने पर पाकिस्तान के  एक फैन ने मंगलवार को पंजाब प्रांत की गुजरांवाला सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर पाक क्रिकेट टीम को प्रतिबंधित करने के साथ चयनसमिति को बर्खास्त करने की मांग की।

जज ने मामले में जवाब देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों को नोटिस जारी किया।

पाक मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, पीसीबी के अधिकारी बुधवार को अहम बैठक कर टीम प्रबंधन में बड़े बदलाव कर सकते हैं। संभावना है कि मुख्य कोच मिक्की आर्थर के कॉन्ट्रेक्ट को नहीं बढ़ाने का फैसला लेते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

टीम प्रबंधक तलत अली और गेंदबाजी कोच अजहर महमूद समेत पूरी चयन समिति को बर्खास्त किया जा सकता है। पीसीबी के महानिदेशक वसीम खान बैठक के लिए विदेश दौरे को बीच में छोड़कर स्वदेश लौट रहे हैं।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment