Loading Now
×

ब्रायन लारा को मुंबई के अस्पताल में तुरंत भर्ती किया गया।देखे पूरी ख़बर

Khelbihar.com

मुंबई।। महान क्रिकेटर ब्रायन लारा को बेचैनी की शिकायत के बाद मंगलवार को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शामिल त्रिनिदाद के 50 साल के लारा को यहां एक कार्यक्रम के दौरान बेचैनी की की शिकायत करने पर परेल के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खिलाड़ी के करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी। 

इस पूर्व क्रिकेटर को क्यों भर्ती कराया गया इस पर अस्पताल अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है लेकिन उनकी हालत को लेकर उनके कुछ समय में बयान जारी करने की उम्मीद है। मौजूदा विश्व कप के आधिकारिक प्रसारणकर्ता के लिए विश्लेषक की भूमिका निभाने के लिए लारा भारत आए थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment